Uncategorizedछत्तीसगढ़

पिथौरा के शासकीय स्कूल में 2 साल से जर्जर किचन में बन रहा मध्यान भोजन

पिथौरा के शासकीय स्कूल में 2 साल से जर्जर किचन में बन रहा मध्यान भोजन

पिथौरा के शासकीय स्कूल में 2 साल से जर्जर किचन में बन रहा मध्यान भोजन

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

बरसात में टपकती है छत, राशन रखने में हो रही परेशानी

नगर पंचायत सीएमओ बोले – रिपेयरिंग का टेंडर हो चुका, जल्द शुरू होगा काम

 

*पिथौरा।* नगर के हृदय स्थल में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक बुनियादी विद्यालय पिथौरा में मध्यान भोजन योजना के तहत बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की व्यवस्था पिछले 2 वर्षों से जर्जर किचन सेट में हो रही है। किचन सेट की मरम्मत नहीं होने से रसोइयों को खाना बनाने में कठिनाई हो रही है।

 

विद्यालय की प्रधान पाठक मनीषा तिवारी ने बताया कि “किचन सेट काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है और राशन सामग्री रखने में भी परेशानी होती है। बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हमने प्रशासन से किचन सेट की मरम्मत कराने का निवेदन किया है।”

 

स्कूल समिति ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द किचन की मरम्मत कराई जाए, ताकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

 

इस संबंध में नगर पंचायत पिथौरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिरजू राम सोनबेर ने बताया कि “विद्यालय के किचन सेट की रिपेयरिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बहुत ही जल्द मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार और स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी कहा है कि मध्यान भोजन योजना में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किचन मरम्मत के बाद व्यवस्था और बेहतर होगी।

 

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा जल्द कार्य प्रारंभ कर बच्चों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!