Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापा

4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालिकाएं मुक्त* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापा; 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग बालिकाएं मुक्त* 

 

 

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, लालटंकी दानीपारा स्थित लक्ष्मी शर्मा के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर योजनाबद्ध कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके से नकदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। जांच में दो नाबालिग बालिकाएं भी मिलीं। इसी तरह साइबर और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित सुनीता मेहर के मकान पर दबिश दी। यहां संचालिका सुनीता मेहर और ग्राहक अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की तथा वहां मौजूद अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की। दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, 1956 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में महिलाओं एवं बच्चों के शोषण, अनैतिक गतिविधियों और संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!