E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*सूरजपुर: बस छूटने के बाद इंतजार कर रही महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया,

चार आरोपी गिरफ्तार* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*सूरजपुर: बस छूटने के बाद इंतजार कर रही महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, चार आरोपी गिरफ्तार* 

 

 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक और सिहरन पैदा करने वाली घटना सामने आई है। कोरिया जिले की रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। वापस घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई। वह सड़क किनारे दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी चार युवकों ने उसे अकेला पाकर निशाना बनाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही। वह कोरिया जिले पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गई। चूंकि घटना सूरजपुर के चांदनी थाना क्षेत्र की थी, इसलिए प्रकरण सूरजपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

 

–

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही चांदनी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया, “पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

जांच जारी है और कानूनी प्रक्रियाएं नियम के मुताबिक पूरी की जा रही हैं।” यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। आगे की जांच चल रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!