—
*खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत व चूना पत्थर परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*संवाददाता संगीता सिंह (राजनांदगांव)।
*कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में चला सघन जांच अभियान, सुरगी, डोंगरगांव और तुमड़ीबोड़ थाने में खड़े किए गए वाहन*
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील के ग्राम भरेंगांव, खुटेरी, सुरगी, इंदामारा, भानपुरी, मोहारा तथा डोंगरगांव तहसील के ग्राम खुज्जी, मटिया, बगदई, परना, खुर्सीपार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
*4 हाईवा जब्त, खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई*
निरीक्षण के दौरान रेत एवं चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा को जप्त किया गया। खनिज विभाग ने सभी वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
*किस-किस की गाड़ी पकड़ाई:*
1. *प्रशांत सिन्हा* के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एडब्ल्यू 2701 से वाहन चालक संजय साहू द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना सुरगी में खड़ा किया गया।
2. *मूलचंद्र चंद्राकर* के स्वामित्व के हाईवा सीजी 24 यू 8885 से वाहन चालक मनीष कुमार द्वारा चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया।
3. *दीपक सोनकर* के स्वामित्व के हाईवा सीजी 05 एपी 3581 से वाहन चालक गोकुल धनकर एवं *बिट्टू अग्रवाल* के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 बीए 4631 से वाहन चालक रमेश पटेल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना तुमड़ीबोड़ को सुपुर्द किया गया।
*लगातार जारी रहेगी कार्रवाई*
खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है। अवैध खनन से सरकार को राजस्व की हानि होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
*प्रशासन की अपील*
जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों से अपील की है कि रेत, गिट्टी, मुरुम, चूना पत्थर आदि का परिवहन वैध रॉयल्टी पर्ची के साथ ही करें। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन राजसात करने के साथ-साथ भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—
