Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा,

विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब...!

दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा,

  1. विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…!
    oplus_131074

कालापीपल:-स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कालापीपल नगर में देशभक्ति से ओतप्रोत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई,विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में निकली करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक,युवा,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए,तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर देश-भक्ति के रंग में रंगा नजर आया,हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा,यात्रा के मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया,विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह यात्रा राष्ट्रभक्ति,एकता और अखंडता का संदेश देती है,उन्होंने युवाओं और नागरिकों से देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया,
करीब तीन किलोमीटर के मार्ग से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया,नगर में जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला,यात्रा के समापन अवसर पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया,इस अवसर पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार,जनपद सीईओ डीआरएस राणा,सीएमओ गोविंद सिंह मेंचन एवं स्कूली बच्चे,कर्मचारी अधिकारी एवं नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लेकर शान से चल रहे थे’दो किलोमीटर तक लहराया तिरंगा,कालापीपल ने दिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश’

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!