तिरंगे की शान में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, ऐतिहासिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली*
तिरंगे की शान में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, ऐतिहासिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली*

*तिरंगे की शान में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, ऐतिहासिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
“तिरंगे की आन-बान-शान में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, केदुवां में भव्य तिरंगा यात्रा ने रचा इतिहास”
सरायपाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल केदुवां द्वारा राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली उत्साह, उमंग और अदम्य राष्ट्रभक्ति के वातावरण में ऐतिहासिक एवं शानदार रूप से सम्पन्न हुई।
बाराडोली से प्रारंभ हुई यह गौरवमयी यात्रा पाटसेन्द्री पहुंचकर भव्य रूप से सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान सैकड़ों हाथों में लहराता तिरंगा, गूंजते भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे मार्ग को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किशन पटेल, मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, महामंत्री प्रमोद पटेल, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर निषाद, कार्यक्रम सह-संयोजक एवं जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा लालकुमार पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं कार्यक्रम सह-संयोजक, मंडल उपाध्यक्ष शिशुपाल पटेल, मंडल कोषाध्यक्ष जागेश्वर चन्द्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूमिराम साहू, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलाम्बर दिवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य अंगद साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष शरद पटेल, अजा मोर्चा जिला मंत्री मनबोध मिरी, सरपंच मदन चौरसिया, किसान मोर्चा महामंत्री नेपाल साहू, पिछड़ा वर्ग महामंत्री उसत साव, युवा मोर्चा महामंत्री दीपक साहू, पुरन डडसेना, त्रिलोचन साहू, भूमिधर साव, हेमसागर निषाद, प्रदीप राणा, बुद्धूराम यादव, किरती कुमार पटेल, कृपाराम पटेल, मोहन नेताम, सुरेन्द्र साहू, अमिताभ भास्कर, गोविन्द प्रधान, खेमराज साहू, सुखसागर पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के साथियों की उत्साहपूर्ण और सराहनीय सहभागिता रही।
कार्यकर्ताओं का जोश, युवाओं का उत्साह और मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता इस तिरंगा यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति बनी।
यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, मातृभूमि के प्रति सम्मान और भारत की एकता-अखंडता के प्रति अटूट संकल्प का विराट संदेश बनी। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए उमड़ा जनसैलाब यह संदेश दे गया कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना हर भारतीय के हृदय में जीवंत है।
भाजपा मंडल केदुवां की ओर से इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
“तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है,
भारत माता के चरणों में समर्पित हमारा हर अरमान है।”


