Uncategorized

कालापीपल‘हरा-भरा अभियान’ को OMG Book of Records में विश्व रिकॉर्ड का दर्जा…!

80 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी 4 लाख से ज्यादा पौधों के रोपण का रिकॉर्ड'

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है“एक पेड़ मां के नाम” एवं “हरा-भरा कालापीपल अभियान”को OMG Book of Records की ओर से World Record के रूप में दर्ज किया गया है,अभियान में 80 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा 4 लाख से अधिक पेड़ों के रोपण का उल्लेख रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र में किया गया है,OMG Book of Records द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार इस अभियान में ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता के साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया,प्रमाण-पत्र में अभियान की शुरुआत 9 जुलाई 2026 से होने तथा पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में इसे उल्लेखनीय सामूहिक प्रयास बताया गया है,इस उपलब्धि से कालापीपल विधानसभा क्षेत्र का नाम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान के साथ सामने आया है,अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने इसे केवल पौधरोपण कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी का स्वरूप दिया,OMG Book of Records के प्रमाण-पत्र में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को मुख्य अतिथि तथा कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का उल्लेख किया गया है,प्रमाण-पत्र पर रिकॉर्ड को Edition 2027 में दर्ज किए जाने की बात भी अंकित है,अब चुनौती इस रिकॉर्ड को केवल प्रमाण-पत्र तक सीमित न रखते हुए लगाए गए पौधों की निरंतर देख-भाल और उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने की होगी, यदि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर बड़े पेड़ों का रूप लेते हैं,तो कालापीपल का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और भी मिसाल कायम कर सकता है,यह उपलब्धि प्रदेश और कालापीपल विधानसभा के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अवार्ड व ट्रॉफी ली गई।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!