महा’ का अर्थ महान, ‘भा’ का अर्थ ज्ञान व ‘रत’ का अर्थ शास्त्र है। यह एक ग्रंथ है, जिसमें इंसान के जीवन की सच्चाई छुपी है। पंडित दीपक बर्वे

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
बड़वाह/ समीपस्थ ग्राम पंचायत बामनपुरी अपना हॉस्पिटल हरिराम बलिराम शाह परिवार के द्वारा 14 मार्च से 20 मार्च तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन निज निवास ग्राम बामनपुरी में कथा के पहले दिन इंसान के जीवन में श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान कथा वाचक पंडित दीपक बर्वे ने इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। कथा का आगाज उन्होंने ठाकुर जी की वंदना के साथ किया।इसके उपरांत उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने मात्र से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
उन्होंने कहा कि कथा में महाभारत के बारे में विस्तार के साथ बताया गया है। उन्होंने कहा कि ‘महा’ का अर्थ महान, ‘भा’ का अर्थ ज्ञान व ‘रत’ का अर्थ शास्त्र है। यह एक ग्रंथ है, जिसमें इंसान के जीवन की सच्चाई छुपी है। इसके उपरांत उन्होंने परीक्षित प्रसंग सुनाया। कहा कि परीक्षित ने अपनी इच्छा को त्याग कर समाज की भलाई की थी। उन्होंने कहा कि सदैव संसार के हित के लिए कार्य करने वाले परीक्षित के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसके उपरांत उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। आरती पूजा के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भगवान शाह चेतराम शाह त्रिलोक चंद भटानिया शेरू शाह श्री राम शाह राजेश शाह महेंद्र शाह राजेश भटानिया जितेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


