मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के तहत 42 सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे
ग्रामवासियों की मंशानुरूप सड़कों का निर्माण: सचिन बिरला
रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / बड़वाह विधानसभा के सनावद,बड़वाह और बेड़िया क्षेत्र के ग्रामवासियों की मंशानुरूप मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत 42 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव मप्र शासन को प्रेषित किए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए विधायक सचिन बिरला ने बताया कि बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के समय सनावद,बड़वाह और बेड़िया ग्रामीण मंडलों के ग्रामवासियों ने सुचारु आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की आवश्यकता बताई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने संपूर्ण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि की नई इबारत लिखने के लिए मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना का क्रियान्वयन शुरू किया है। इस योजना के तहत वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे सुदूरवर्ती ग्रामवासियों का सड़कों का स्वप्न साकार होगा।
*सनावद ग्रामीण मंडल की सड़कें:*
विधायक ने बताया कि मंजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत सनावद ग्रामीण मंडल के ग्राम खेड़ी से इंदौर-इच्छापुर हाईवे तक 0.909 किमी,सताजना राहड़कोट रोड से कालबरड़ तक 0.66 किमी,इंदौर-इच्छापुर रोड से राप्या थाप्या बेड़ा तक 1.175 किमी,मोखनगांव से कान्हा गौशाला तक 0.759 किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है।
*बड़वाह ग्रामीण मंडल की सड़कें:*
विधायक ने बताया कि बड़वाह ग्रामीण मंडल के ग्राम सुलगांव रावत पलास्या रोड से नयापुरा तक 1.052 किमी,बड़वाह काटकूट रोड से खेड़ीहाट टांडा तक1.33 किमी,,रावत पलास्या से मठ पलास्या तक 2.037 किमी,जगतपुरा सेखामखेड़ा तक 2.104 किमी,जगतपुरा से खामखेड़ा तक 2.104 किमी,सुलगांव से कांदी फाल्या तक 1.543 किमी,तरान्या से चारण मोहल्ला तक 0.374 किमी,गंगवाड़ा से दुधापुरा तक 1.527 किमी,सुलगांव रावत पलास्या रोड़ से फुग्ड़ा फाल्या तक 0.544 किमी, मुंडला रोड से बरगना तक 1.414 किमी,बरगना जिरात से बरगना दत्ता फाल्या तक 1.335 किमी, बारेला फाल्या से बारेला फाल्या नाले तक 0.194 किमी,इंदौर-इच्छापुर बायपास से नरसिंगपुरा तक 0.55 किमी,भेरूखेड़ा से नीमखेड़ा तक 1.495 किमी,बड़वाह टोकी रोड से फोकटपुरा तक 0.371 किमी एवंसोरठी बारूल से खारचा मोहल्ला तक 0.572 किमी सड़क निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
*बेड़िया ग्रामीण मंडल की सड़कें:*
विधायक ने बताया कि बैड़िया ग्रामीण मंडल के हनुमान फाल्या से बरकन्या फाल्या तक 1.188 किमी,जामन्या लाछोरा रोड से बामनिया पुरा फाल्या तक 1.652 किमी,भुलगांव से नीमखेड़ी तक,भुलगांव से नई आबादी नीमखेड़ी तक 0.181किमी किमी,अंबा बाल्या रोड से पाल्या फाल्या तक 2.487 किमी,कातोरा सेल्दा रोड से बांडा बेड़ा तक 0.562 किमी,कातोरा सेल्दा रोड से गेहरू घाटी तक 1.636 किमी,बैड़िया सगड़ियांव रोड से नादला फाल्या तक 0.449 किमी,सनावद खरगोन रोड से भीलाला फाल्या तक 0.784 किमी, बैड़िया अतरसुम्बा रोड से पटेल फाल्या तक 0.653 किमी,सनावद खरगोन रोड से भूत माथनिया फाल्या तक 0.716 किमी,अंबा नलवट रोड से टंकी फाल्या तक 2.676 किमी,धन्या मेंबर फाल्या से नरिया फाल्या तक 1.3 किमी,जामन्या से बेड़ीपुरा तक 0.588 किमी,अंबा बाल्या रोड़ से रावत फाल्या तक 0.752 किमी,बैड़िया कसरावद रोड से भातुड़ तक 0.857 किमी,नलवट से चर्च लाल तलाई तक 1.653 किमी,बैड़िया अतरसुंबा रोड से बारेल्या फाल्या तक 0.781 किमी,बैड़िया सगड़ियांव रोड से टोपी मोहल्ला तक0.371 किमी,अंबा बाल्या रोड से बामनिया पुरा फाल्या तक 0.401 किमी,अंबा बाल्या रोड से टकारा बैड़ी तक 1.231 किमी,डालची सेल्दा रोड से ब्रम्हचारी फाल्या तक 0.66 किमी,अंबा बाल्या रोड से दांगी फाल्या तक 0.526 किमी,चितावद से बजरंग नगर तक 1.484 किमी सड़क निर्माण हेतु मप्र शासन को प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है।
विधायक ने कहा कि ये सड़कें वर्षों से उपेक्षित हैं।इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन अपितु कृषि कार्यों में भी ग्रामवासियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने मुख्यमंत्री से व्यापक जनहित में इन सड़कों को मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के तहत मंजूरी देने की मांग की है।



