राजस्थान

अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पिंण्डवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेंट वर्क्स परिसर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमेंट संयंत्र की महिला कर्मचारियों सहित कुल 285 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट हेड सी.पी.एस.चौहान के प्रेरणादायी संबोधन से हुई। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके सशक्तिकरण से ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

इसी दौरान अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में निकटवर्ती ग्राम पंचायत वरली के साबेला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में भी महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर डॉक्टर प्रियंका ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिलाओं की आंतरिक शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को अल्ट्राटेक नाथद्वारा सीमेंट वर्क्स की ओर से सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!