Uncategorized

राजन इंटरनेशनल एकेडमी के वार्षिक परीक्षा परिणाम से अभिभावक हुए गदगद,कहा शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन की मेहनत रंग लायी 

विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की ही नहीं, बल्कि शिक्षकों



राजन इंटरनेशनल एकेडमी के वार्षिक परीक्षा परिणाम से अभिभावक हुए गदगद,कहा शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन की मेहनत रंग लायी

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अभिभावक अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस करते नजर आए। कई अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह है।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले छात्रों ने शिक्षकों के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया, नियमित अभ्यास किया और इसी का सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय विगत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया को निःशुल्क रखेगा। साथ ही अभिभावकों को राहत देते हुए मासिक शुल्क में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर वर्ग के बच्चों तक पहुंच सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास और समर्पण से ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस सफलता को साझा किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

संवादाता मोहम्मद टीपू

भारत संवाद न्यूज़

बस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!