भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। स्वागत भाषण भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर ने दिया। शिविर के प्रथम सत्र की अध्यक्षता लोकेंद्र जैन,द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व नपाध्यक्ष मीना शर्मा,तृतीय सत्र की अध्यक्षता विष्णु ठेकेदार एवं चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता पूर्व नपाध्यक्ष रामचरण कुशवाह ने की।शिविर के प्रथम वक्ता जिला कार्यालय मंत्री विजय पटेल ने भाजपा के इतिहास और उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।द्वितीय वक्ता विधायक सचिन बिरला ने प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा स्थापित मानदंडों एवं आदर्शों के अनुरूप भाजपा ने समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक परिवार तक विकास योजनाओं का लाभ सफलतापूर्वक पहुंचाया है। भाजपा के लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है।विधायक ने कहा कि देश में सुशासन और आत्मनिर्भरता भाजपा का लक्ष्य है और सशक्त,समर्थ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा संकल्पबद्ध है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान और वैचारिक आधार पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ.शंभूसिंह मनहर ने भी प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से पार्टी के कार्य विस्तार की जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व संगठन मंत्री दिनेश शर्मा,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष अनिता बंसल,शालिनी रातोरिया,रश्मि ठाकुर,ज्योति येवतीकर,शांताबाई पंवार,अमिता मंत्री,इंदरलाल लोनकर,संजय राठौर,दिनेश गोलकर,शुभम शर्मा,राजू मुछाला,खुमानसिंह तोमर,आदित्य पंचोलिया,मोहित यादव,सोहन यादव,श्यामसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



