Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइम

बेड़ियाँ पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की एक और बड़ी कार्यवाही। पुलिस टीम ने दी जुआरियों के ठिकाने पर दबिश। थाना बेड़िया में किया प्रकरण पंजीबद्ध, मौके पर अवैध जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों पर की गई कार्यवाही*

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 89,600/- रुपये नगदी, 05 मोटरसाईकल कीमती लगभग 2,50,000/- व 08 मोबाईल फोन कीमती लगभग 80,000/- रुपये के किए जप्त जप्तशुदा कुल मशरुके की कीमत लगभग 4,19,600/- रुपये*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

बेड़ियाँ/पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 18.03.2026 को थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग मेहगांव नदी के किनारे रुपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्ते खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया जिनके मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में थाना बेड़िया से पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश डालने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमें पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते 1. राकेश पिता तुकाराम वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी राहडकोट 2. भुपेन्द्र पिता प्यारेलाल डोंगरे उम्र 42 वर्ष निवासी डुडगांव 3. राहुल पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी भुलगांव 4. महेन्द्र पिता कमलचन्द नामदेव उम्र 42 वर्ष निवासी बैडिया 5. कपिल पिता किशन खोदरीया उम्र 40 वर्ष निवासी खंगवाडा थाना सनावद 6. गौरीशंकर पिता मांगीलाल बिरला उम्र 38 वर्ष निवासी कानापुर 7. कमलचन्द पिता रामलाल बिरला उम्र 48 वर्ष निवासी कानापुर 8. प्रवीण पिता शिवशंकर यादव उम्र 22 वर्ष निवासी खंगवाडा थाना सनावद एवं कालु पिता रेवाराम निवासी डुडगांव मौके से फरार हो गया । 

पुलिस टीम के द्वारा उक्त 08 आरोपियों के कब्जे से 89,600/- नगदी, 05 मोटरसाईकल कीमती लगभग 2,50,000/- ,08 मोबाईल फोन कीमती लगभग 80,000/- रुपये व 05 ताश पत्तों की गड्डी कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 4,19,600/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 68/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में थाना बेड़िया की पुलिस टीम उनि दिनेश भगोरे, उनि हरिप्रसाद, सउनि सुरेश शर्मा, सउनि पुनमचन्द पंवार, प्रआर.31 अनिल परिहार, आर.887 लोकेन्द्र गुर्जर, आर.857 देवीसिंह चौहान, आर.150 रविन्द्र चौहान, मआर.1039 स्वाति बेला एवं थाना बेड़िया के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा । 

 

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!