Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

दूषित पेयजल व संभावित जल कटौती को लेकर नागरिक अधिकार मंच ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद,/नगर में पेयजल गुणवत्ता को लेकर बढ़ती शिकायतों एवं संभावित जल कटौती के मुद्दे पर नागरिक अधिकार मंच सनावद ने आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों से दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस संबंध में पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, किन्तु समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

मंच का पक्ष:

नागरिक अधिकार मंच के अनुसार, आगामी गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि “एक दिन छोड़कर जल आपूर्ति” की व्यवस्था लागू की जाती है, तो नागरिकों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंच ने इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

प्रमुख मांगें:

▪ नगर की जल टंकियों एवं जल स्रोतों की नियमित सफाई व निरीक्षण किया जाए।

▪ पेयजल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

▪ कुएं, बावड़ी आदि जल स्रोतों की सफाई एवं क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए।

▪ जल वितरण पाइपलाइन एवं चैंबर की मरम्मत कर रिसाव की समस्या दूर की जाए।

▪ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली पारदर्शी बनाकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

▪ दूषित जल को बिना शोधन के नालों/नदियों में प्रवाहित होने से रोका जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में कुछ स्थानों से दूषित जल के नालियों के माध्यम से नदियों में जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

मंच ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!