Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

गेहूं उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग

विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पत्र

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / कृषकों ने गेहूं उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिन आगे बढ़ाने और किसानों को पब्लिक डोमेन पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शासन से की है।

गेहूं उत्पादक किसानों की मांग पर विधायक सचिन बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं कृषि मंत्री एंदलसिंह कंसाना को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया है कि शासन ने प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की है।वर्तमान में गेहूं खरीदी हेतु शासन द्वारा निर्धारित पैक्स एवं सीएससी केंद्रों पर गेहूं विक्रय हेतु बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।किसानों की संख्या अधिक होने के कारण पंजीयन पोर्टल पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है।इस कारण पंजीयन प्रक्रिया अत्यंत धीमी हो गई है।

उधर किसानों को कृषि कार्य छोड़कर गेहूं उपार्जन केंद्रों पर घंटों तक कतारों में भूखे-प्यासे खड़ा होना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि वर्तमान में किसानों की संख्या और पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया की धीमी गति को देखते हुए 10 मार्च तक सभी किसानों की पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाएगी। इसलिए गेहूँ उपार्जन पंजीयन हेतु निर्धारित 10 मार्च 2026 की अंतिम तिथि 15 दिवस बढ़ाकर 25 मार्च 2026 की जाए तथा पैक्स एवं सीएससी केंद्रों के अलावा पब्लिक डोमेन पोर्टल पर भी किसानों को पंजीयन करने की अनुमति प्रदान दी जाए। ताकि किसान सुगमता से गेहूं विक्रय का पंजीयन करा सकें।विधायक ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से अनुरोध किया है कि अन्नदाता किसानों के हित में गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ाई जाए।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!