Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह के आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है: सचिन बिरला

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

बैड़िया / अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में जय भीम अनुसूचित जाति विवाह समिति द्वारा अनुसूचित जाति एवं सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे सभी 46 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर विधायक सचिन बिरला एवं साथियों ने नव वर-वधुओं को सुखमय एवं समृद्धशाली दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाहों का आयोजन प्रगतिशील समाज की पहचान है।

सर्वसमाज सामूहिक विवाह के आयोजनों से सामाजिक एकता और समरसता बढ़ती है। साथ ही फिजूलखर्ची रुकती है तथा समय की भी काफी बचत होती है। विधायक ने जय भीम अनुसूचित जाति विवाह समिति को सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर बधाई दी।

इस अवसर पर समाज के मयाराम मोये,चंपालाल मोये,भाजपा नेता दिलीप पटेल,नरेंद्रसिंह पंवार,गोविंद बिरला,सुरेंद्र पंवार, रजनीश कानूनगो, दिनेश साद,मुकेश साद,बाबूलाल चौधरी,संजय पाठक, सावन जैन,राजू राठौड़,चंद्रपाल सिंह सोहनेर,अरविंद रावल,राधेश्याम मकवाने,हर्षदीप नामदेव सहित बड़ी संख्या में सर्वसमाज के नागरिक उपस्थित थे।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!