श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय, सनावद में आईसीआईसीआई बैंक का प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन :

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय में प्लेसमेंट कमेटी द्वारा एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक द्वारा लगभग 50 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार से पूर्व आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक में संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश पटेल, प्रबंध समिति के सचिव श्री ओमजी पाटिल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग गीते एवं प्लेसमेंट कमेटी के प्रमुख डॉ. विष्णु बैसवार की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही कमेटी के सदस्य श्री अभिलाष शर्मा, श्री श्यामराव नागदवे, श्री महेंद्र शर्मा, श्री पंकज पटेल एवं डॉ. रितेश डोंगरे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विष्णु बैसवार द्वारा स्वागत भाषण से किया गया। इसके पश्चात आईसीआईसीआई बैंक से आए प्रतिनिधि श्री अजहर खान ने विद्यार्थियों को बैंक की कार्यप्रणाली, कार्य संस्कृति एवं विभिन्न जॉब प्रोफाइल्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों को करियर के नए अवसरों की समझ मिली।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितेश डोंगरे द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री श्यामराव नागदवे द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्लेसमेंट कमेटी के प्रमुख डॉ बैसवार ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश पटेल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
“महाविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं और उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए।” – श्री राकेश पटेल



