E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

महिला एवं बाल विकास खंड केशकाल के अधिकारी से हुई बातचीत, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

महिला एवं बाल विकास खंड केशकाल के अधिकारी से हुई बातचीत, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

केशकाल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान कथित अव्यवस्था एवं भोजन की स्वच्छता को लेकर उठे विवाद के बीच महिला एवं बाल विकास खंड केशकाल के अधिकारी से फोन पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर विभाग की ओर से अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे तथा संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही थी।

“इस संबंध में डीपीओ मैडम से चर्चा करें”

जब कार्यक्रम में सामने आई कथित अव्यवस्थाओं, भोजन वितरण में परेशानी और स्वच्छता संबंधी शिकायतों को लेकर सवाल पूछा गया, तब संबंधित अधिकारी द्वारा कहा गया कि इस विषय में उनके उच्च अधिकारी डीपीओ मैडम से चर्चा की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दे पाएंगे।

स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कार्यक्रम में अस्वच्छ तरीके से भोजन तैयार किए जाने, गंदी प्लेटों के उपयोग तथा भोजन स्थल के आसपास गंदगी होने जैसे आरोप लगाए गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने पानी और कूलर व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे, तो कथित लापरवाही और अव्यवस्थाओं को समय रहते रोका क्यों नहीं गया। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या निगरानी व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई थी।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार टेंट संचालकों, भोजन व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों तथा संबंधित अधिकारियों पर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!