Uncategorized

पोरसा में थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, सड़क पर खड़े वाहन चालकों को दी सख्त समझाइश,, रिपोर्ट अजय सिंह तोमर पोरसा,,,,,,,,,,,शहर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च अंबाह रोड, अटेर रोड, भिंड रोड, सदर बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आम लोगों और व्यापारियों से चर्चा कर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं सड़क किनारे और बीच रास्ते में वाहन खड़े करने वाले चालकों को समझाइश देते हुए कहा गया कि यातायात बाधित करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने कहा कि शहर में जाम और अव्यवस्था फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!