यूपी

हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन चलाया तो होगी सख्त कार्रवाई- सीओ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

सीओ गरौठा के नेतृत्व में गुरसरांय पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान 

गुरसरांय (झांसी)। आज 4 मई सोमवार को क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गुरसरांय पुलिस नगर में सघन दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य हेलमेट,वैध दस्तावेज,ट्रिपल राइडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाना है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्राधिकार गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने बताया कि बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस/कागजात के वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नज़र है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई ताकि आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। ट्रिपल राइडिंग,गलत दिशा में गाड़ी चलाना और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर कार्रवाई करना व जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फूल सिंह,इंस्पेक्टर करण सिंह,वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदोरिया,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,कांस्टेबल राहुल कुमार व अमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!