Uncategorizedछत्तीसगढ़

*ग्राम पाटसेन्द्री को मिली विकास कार्यों की नई सौगात, जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से सशक्त होगा ग्रामीण अधोसंरचना विकास*

*ग्राम पाटसेन्द्री को मिली विकास कार्यों की नई सौगात, जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से सशक्त होगा ग्रामीण अधोसंरचना विकास*

*ग्राम पाटसेन्द्री को मिली विकास कार्यों की नई सौगात, जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से सशक्त होगा ग्रामीण अधोसंरचना विकास*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट पेपर

जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम: उषा पटेल एवं लालकुमार पटेल के सतत प्रयासों से ग्राम पाटसेन्द्री को मिली महत्वपूर्ण सौगात

 

*सांसद रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा से मिनी हाई मास्क लाइट की स्वीकृति*

 

*सरायपाली* – जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटसेन्द्री को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत सरायपाली की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती उषा लालकुमार पटेल तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लालकुमार पटेल के निरंतर प्रयासों, सक्रिय पहल एवं जनहितैषी सोच के फलस्वरूप सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा से ग्राम पाटसेन्द्री के लिए मिनी हाई मास्क लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

इस स्वीकृति से ग्राम में प्रकाश व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। मिनी हाई मास्क लाइट स्थापित होने से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं आवागमन मार्गों पर बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीणों को रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

 

ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सभापति श्रीमती उषा लालकुमार पटेल एवं लालकुमार पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता एवं विकासोन्मुखी सोच के कारण क्षेत्र में लगातार जनहितकारी कार्यों को स्वीकृति मिल रही है, जिससे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

 

ग्रामवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे विकास कार्यों से गांव के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी तथा भविष्य में भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

 

श्रीमती उषा लालकुमार पटेल की सक्रिय कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। वहीं लालकुमार पटेल द्वारा जनभावनाओं को जनप्रतिनिधियों एवं शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों से क्षेत्र की अनेक आवश्यकताओं को प्राथमिकता मिल रही है।

 

विकास की यह नई सौगात जनप्रतिनिधियों की जनसेवा, दूरदर्शी सोच एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो ग्राम पाटसेन्द्री के विकास को नई ऊर्जा एवं नई पहचान प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!