Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

*शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने भोपाल रवाना हुए नवनियुक्त युवामोर्चा जिलाध्यक्ष हर्ष मंडलोई*

गिरते पानी में भी जोश कम नहीं हुआ*युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का*

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन मंडलोई का पहली बार नगर आगमन पर झूम उठा कर कालापीपल और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करने भोपाल जाते समय नवनियुक्त युवामोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष मंडलोई का पंचमुखी चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया,नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्ष मंडलोई ने कार्यकर्ताओं के स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा,उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे,इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!