E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन की धूम:* 

 *मोहरा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन जारी,*   *रातभर निकलेंगी भव्य झांकियां* 

*राजनांदगांव में गणेश विसर्जन की धूम:* 

 *मोहरा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन जारी,* 

 *रातभर निकलेंगी भव्य झांकियां* 

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव 

*राजनांदगांव* । शहर में गणेशोत्सव का पर्व अपने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ समापन की ओर अग्रसर है। आज दिनभर से मोहरा नदी तट पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि-विधान और जयकारों के साथ जारी है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF और 800 जवानों की तैनाती

उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था: सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 800 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

NDRF की मौजूदगी: मोहरा नदी तट पर जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NDRF और गोताखोरों की टीम लगातार मुस्तैद है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में अभेद्य सुरक्षा चक्र

पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में पूरे शहर को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया है। शहर के चौराहे-चौराहे, संवेदनशील इलाकों और विसर्जन मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर: त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल विशेष गश्त कर रहा है। असामाजिक और हुड़दंग फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आज रात 8 बजे से निकलेगी भव्य झांकियों की कारवां

गणेश विसर्जन का मुख्य आकर्षण शहर की पारंपरिक और आकर्षक झांकियां होंगी। आज रात 8:00 बजे से शुरू होकर सुबह तक लगातार भव्य झांकियों का जुलूस निकलेगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा। इसे देखने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से हजारों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

प्रशासन और पुलिस विभाग ने नागरिकों से शांतिपूर्ण वातावरण में बप्पा को सहर्ष विदा करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

और यह कुछ तस्वीर राजनांदगांव के मोहारा नदी स्थित विसर्जन कुंड की बताई जा रही है। तस्वीर में कुछ लोगों के बीच पैसे का लेन-देन होता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां गणेश विसर्जन के नाम पर छोटी मूर्ति के लिए 50 और बड़ी मूर्ति के लिए 200 रुपये लिए जा रहे हैं, जिसकी कोई रसीद नहीं दी जा रही है। नगर निगम द्वारा कुंड में विसर्जन की निःशुल्क व्यवस्था होने का दावा किया गया था। ऐसे में यह राशि किस बात के लिए ली जा रही है, इस पर प्रशासन को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!