*अखिल भारतीय हिंदू महासभा की धाम यात्रा की तैयारी तेज,
झंडा-बैनर तैयार*

*अखिल भारतीय हिंदू महासभा की धाम यात्रा की तैयारी तेज, झंडा-बैनर तैयार*
*संवाददाता विजय कुमार मारुति नंदन*
*रायगढ़ / सक्ती।* अखिल भारतीय हिंदू महासभा की प्रस्तावित धाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। यात्रा के लिए झंडा, बैनर और प्रचार सामग्री बनकर तैयार हो गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष श्री फूलचंद डार्सेना जी ने बताया कि यह धाम यात्रा रायगढ़ जिले और सक्ती जिले से निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। यात्रा के मार्ग, तिथि और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
धर्म यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और हिंदू समाज में एकता को मजबूत करना है।

हर मंगलवार शक्ति जिला के हर गांव में होगा हनुमान चालीसा का पाठ जिले में 230 गांव आते हैं अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेतृत्व प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला के अध्यक्ष श्री फूलचंद डार्सेना जी ने यह जानकारी दी उद्देश्य है कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संगठन एवं क्रियाकलाप को किस तरह से छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाया जाए और सनातन धर्म की जो परंपरा है उसको और बेहतर बनाने के लिए ऐसी प्रकार के कार्य किया जाए जिसमें हिंदू भाई बहनों में सनातन के लिए जागरूकता लाया जाए


