‘बैंक मित्र मुसीबत में बने जनसेवक

- ✍️✒️भारत संवाद✒️✍️
‘बैंक मित्र मुसीबत में बने जनसेव’
कालापीपल(बब्लू जायसवाल) 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक हड़ताल के दौरान जनता एवं व्यापारियों को किस्त जमा करने,नियमित लेन-देन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने खाते से राशि निकालने जैसी सुविधाओं के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है,जिला संरक्षक नरेंद्र चावड़ा ने बताया कि बैंक मित्र हर मुश्किल घड़ी में जनता के साथ खड़े हैं, बैंक हड़ताल के दौरान बैंक मित्र अपनी वित्तीय सेवाएँ-नकद जमा,नकद निकासी एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएँग्राहकों तक सुचारू रूप से पहुँचाने का भरपूर प्रयास करेंगेऔर यही हमें निर्देश प्राप्त हुऐ है,शाजापुर जिला मंत्री वैभव जैन ने बताया कि कोरोना काल, नोटबंदी या बैंक हड़ताल जैसी परिस्थितियों में भी बैंक मित्र अपनी वित्तीय सेवाएँ निरंतर जारी रखते हैं,सभी कियोस्क बैंकिंग पॉइंट एवं ग्राहक सेवा केंद्र पहले की भाँति यथावत संचालित रहेंगे और ग्राहकों को आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराते रहेंगे।
*जनता हेतु सदैव समर्पित-बैंक मित्र मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन*




