लायंस क्लब सनावद स्नेह को सेवा गतिविधियों के लिए सर्वाधिक 11 अवार्ड
ला.अनिता जैन लायंस प्राइड ऑफ द रीजन अवार्ड से सम्मानित

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1,रीजन- 11,झोन-1 की खंडवा में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब सनावद स्नेह ने अपनी सेवा गतिविधियों एवं बुलंदियों का परचम फहरा दिया और सर्वोत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए सर्वाधिक 11 अवार्ड हासिल किए।
कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.अनिल खंडेलवाल थे।अध्यक्षता रीजन चेयर पर्सन ला.राजीव मालवीय ने की।अतिथियों ने लायंस क्लब की एलसीआईएफ डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर ला.अनिता भागचंद जैन को लायंस क्लब के उद्देश्यों के अनुरूप सेवा कार्यों के सफल संपादन के लिए गौरवशाली श्रेय अलंकरण लायंस ऑफ द रीजन अवार्ड एवं नवीन क्लब के गठन के लिए न्यू क्लब स्पॉन्सर से सम्मानित किया। इसी प्रकार लायंस क्लब सनावद स्नेह के अध्यक्ष ला.भागचंद जैन को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण,यात्री प्रतीक्षालय की स्थापना,नवीन क्लब के गठन और सनावद नगर के विभिन्न स्थानों पर लायंस क्लब के बोर्ड स्थापित करने की सफलतम और उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं लायंस क्लब सनावद स्नेह को सर्वश्रेष्ठ क्लब एवं लियो क्लब सनावद स्नेह को श्रेष्ठ क्लब का अवार्ड प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए 56 सौ पौधों के सफल रोपण के लिए लायंस क्लब सनावद स्नेह को सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि का अवार्ड प्रदान किया गया।इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए लायंस क्लब स्नेह सनावद के सचिव ला.विपिन गुप्ता को श्रेष्ठ सचिव एवं ला. डॉ.श्वेता पंचोलिया को श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष,ला.रजनीश जैन और ला.हेमंत दातार को सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मूंदी, पंधाना,हरसूद,खंडवा,सनावद,बड़वाह एवं महेश्वर के लायंस क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ला.अनिता जैन और ला.भागचंद जैन की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान ला.पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.रणवीरसिंह चावला,ला.निर्मल जैन,प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.जयप्रकाश त्रिपाठी,द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.राम जाट,रीजन सचिव ला. घनश्याम वाधवा झोन चेयर पर्सन सीमा जैन,ला.अणिमा उबेजा,प्रेरणा दुबे,ला.संतोष सोनी,ला.प्रियंका गुजराती,ला.केसी खंडेलवाल,ला.आशा उपाध्याय,ला.गुरमीतसिंह उबेजा,ला.शिवानी मौर्य,ला.अनिता चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थीं।संचालन ला.हेमलता पालीवाल ने किया।


