यूपी

युवा नेता डाॅ• योगेश त्रिपाठी अजनेरी की माताजी पर लगाया भाजपा ने दाव,संगठन में बनाया जिला मंत्री

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। लम्बे अरसे से भारतीय जनता पार्टी झाँसी जिले की टीम गठन की चर्चाओं पर रविवार की शाम को विराम लगा। अजनेरी निवासी जिला पंचायत क्षेत्र भसनेह से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी रहीं नीरू त्रिपाठी को भाजपा ने जिला मंत्री का दायित्व दिया। उनके मनोनयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बन गया। बताते चलें कि नवनियुक्त जिला मंत्री भाजपा नीरू त्रिपाठी के पुत्र डाॅ. योगेश त्रिपाठी अजनेरी संघ पृष्ठभूमि से आते हैं,वह विद्यार्थी परिषद के तमाम दायित्वों का बखूबी से निर्वहन कर चुके हैं साथ ही सहकार भारती के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं और बीते महीने केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा योगेश को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया था।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!