E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज संसंघ का मंगल प्रवेश कल

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद -: पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज 4 पिच्छी संसंघ का मंगल प्रवेश आज शुक्रवार तीन अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे बड़वाह से सनावद नगर में होगा।सन्मति काका ने बताया की सभी समाजजन ट्रेंगल चौराहे पर पहुंच कर मुनि संघ की मंगल आगवानी करेंगे। मुनि श्री निरन्तर इंदौर से मंगल पद विहार कर खंडवा में आप के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में अपना सानिध्य प्रदान करने के लिए विहाररत हे। आप की मंगल देशना एवंआहार चर्या भी नगर सनावद में ही संपन्न होगी।



