खरगोन पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही : नशीले पाउडर (ब्राउन शुगर) तस्करों को सनावद पुलिस ने किया गिरफ्तार*
थाना सनावद पर किया गया NDPS की धाराओ में प्रकरण दर्ज, 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
• *पुलिस ने आरोपी पवन एवं मोईन शेख के कब्जे से जप्त की कुल 12 ग्राम 650 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती 1,25,000/- रुपये व 01 बुलेट मोटरसाइकल कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये जप्त किए*
• *पुलिस रिमान्ड पर उक्त दोनों व्यक्तियों ने बताया था रतलाम के तस्कर आमिन का नाम, पुलिस ने उसे भी पकड़ा, आमिन के कब्जे से पुलिस ने जप्त किए 02 मोबाईल कीमती लगभग 75,000/- रुपये*
• *खरगोन पुलिस की नशे के विरुद्ध जारी रहेगी कार्यवाही*
• *आरोपी का पुलिस रिकार्ड खंगालने पर 02 आरोपियों के मिले पूर्व के आपराधिक रिकार्ड*
• *प्रकरण में कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये*
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सतत निगरानी रखने एवं तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय व नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में थाना सनावद पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में शामिल कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 15.03.2026 को थाना प्रभारी सनावद उनि. श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में थाना सनावद की पुलिस टीम के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अनाज मंडी सनावद क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान पीरानपीर रोड अनाज मंडी के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेज गति से आते दिखाई दिए । पुलिस द्वारा चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास करने पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे, जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया ।
दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम पवन पिता सदाशिव वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 नया मछली बाजार बड़वाह तथा दूसरे ने अपना नाम मोईन शेख पिता युसूफ शेख उम्र 25 वर्ष निवासी मिर्जा मोहल्ला सनावद का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा मौजूद साक्षियों के समक्ष दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई जिसमें पवन एवं मोईन के पेंट की जेब से प्लास्टिक की थैली मिली जिसमे पाउडर भरा होना पाया गया जिसके संबंध में दोनों संदेहीयो से पूछने पर उन्होंने पाउडर को ब्राउन शुगर होना बताया ।
पुलिस टीम के द्वारा पवन के पास मिली थैली का वजन करने पर 09 ग्राम 120 मिलीग्राम ब्राउन शुगर एवं मोईन के पास मिली थैली का वजन करने पर उसमे 03 ग्राम 530 मिलीग्राम ब्राउन शुगर होना पाई गई । जिसे पुलिस टीम के द्वारा नियमानुसार विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 119/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा माननीय न्यायालय से आरोपी पवन का पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया गया । पुलिस रिमान्ड प्राप्त करने के उपरांत टीम के द्वारा आरोपी पवन से नशीले पाउडर ब्राउन शुगर को लाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई । पूछताछ में पवन ने उक्त ब्राउन शुगर को आमिन खान उर्फ महाराज से लाना बताया ।
पवन से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी सनावद उनि. श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को रतलाम भेजा गया एवं रतलाम से आमिन पिता लियाकत खान उम्र 30 साल निवासी बरबड जिनिंग फैक्ट्री के सामने रतलाम को अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस टीम के द्वारा आमिन खान उर्फ महाराज को भी माननीय न्यायालय पेश किया गया है जिसका भी पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर कड़ी दर कड़ी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क एवं अन्य सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी । जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम*
1. पवन पिता सदाशिव वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 नया मछली बाजार बडवाह
2. मोईन शेख पिता युसूफ शेख उम्र 25 वर्ष निवासी मिर्जा मोहल्ला सनावद
3. आमिन पिता लियाकत खानउम्र 30 साल निवासी बरबड जिनिंग फैक्ट्री के सामने रतलाम
*गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड*
पवन पिता सदाशिव वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 नया मछली बाजार बडवाह
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 बड़वाह 299/21 188,269,270 भादवि
2 बड़वाह 495/21 294, 323, 34 भादवि
3 बड़वाह 574/21 13 जुआ एक्ट
4 बड़वाह 533/23 294, 323, 506, 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट
*आमिन पिता लियाकत खानउम्र 30 साल निवासी बरबड जिनिंग फैक्ट्री के सामने रतलाम*
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 औद्योगिक क्षेत्र रतलाम 945/24 296, 351(3), 3(5) बीएनएस
2 औद्योगिक क्षेत्र रतलाम 139/24 294, 323, 34, 506 भादवि
3 औद्योगिक क्षेत्र रतलाम 574/21 294, 323, 34 भादवि
*जप्तशुदा मशरुके का विवरण*
1. 12 ग्राम 650 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती 1,25,000/- रुपये
2. 01 बुलेट मोटरसाइकल कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये
3. मोबाईल फोन कीमती लगभग 75,000/- रुपये
*कुल जप्तशुदा मशरुका कीमती लगभग 4,00,000/-*
*पुलिस टीम*
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्रसिंह पंवार, सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर.940 रविन्द्र, प्रआर. 533 राजेन्द्र चौहान, प्रआर. 326 गंभीर मीणा, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर. 103 कृष्णा, आर. 746 राजेश, आर. 429 सरदार निगम, आर. 559 विनोद, आर. 643 कैलाश, आर. 540 रामदास, आर. 317 अरूण मीणा व थाना सनावद के अन्य स्टाफ एवं साइबर सेल खरगोन से अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।



