Uncategorized

135वीं जयंती पर कांटाफोड़ में डॉ. अंबेडकर को किया याद, चित्रों पर माल्यार्पण

कांटाफोड़ – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कांटाफोड़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। नगर परिषद से लेकर राजनीतिक दलों और गांव की बस्तियों तक बाबा साहेब के विचारों को स्मरण कर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया गया।
नगर परिषद परिसर में सीएमओ सतीश घावरी, चेतन घावरी के साथ लकेश दावरेकर, संदीप घावरी, आनंद अमोदिया, किशोर घावरी सहित कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान उपस्थितजनों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने और समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नगर में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और योगदान को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम बियाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, मनीष मालवीया,राजू अमोले, सूरज अमोले एवं मुकेश अमोले सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु मीणा ने अपने गृह ग्राम खल की हरिजन बस्ती में पहुंचकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान शांताराम काकरवाल, रामोतार काकरवाल, छगन काकरवाल, संतोष काकरवाल, बंटी काकरवाल, नंदकिशोर जोनवाल, सुनील मीणा, संतोष जारवाल, ब्रह्मा सत्तावन, अभिषेक मीणा, राकेश मीणा, नर्मदा प्रसाद गुनावत एवं रामेश्वर जोनवाल सहित कई ग्रामीणजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, न्याय व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!