यूपी

कानून व्यवस्था का धरातल पर पूरी तरह पालन हो के लिए वह हमेशा तत्पर- विद्या सागर सिंह 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। शासन की मंशा अनुरूप कानून व्यवस्था का धरातल पर शत प्रतिशत पालन को लेकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्या सागर सिंह ने धरातल पर कार्यभार ग्रहण करके तेज गति से काम चालू कर दिया है उन्होंने कहा लोगों की छोटी बड़ी कोई भी समस्या तुरंत निस्तारित हो वह उनकी प्राथमिकता में है और हर आम व खास व्यक्तियों के लिए वह 24 घंटा सेवा में तत्पर रहेंगे। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने चौकीदारों से लेकर अपना खुफिया तंत्र मजबूत करते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उन्हें दूरभाष पर अथवा गोपनीय सूचना जल्द थाने पर उपलब्ध कराने को कहा है। उनका फोकस शिक्षण संस्थाओं,बैंकों,भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों से लेकर मुख्य मार्गों पर सुचारू रूप से आवागमन से लेकर क्राइम कंट्रोल रहे को लेकर रहा। जिसको लेकर उन्होंने बारीकी से जानकारी हासिल की और अधीनस्थों को ड्यूटी के लिए सक्रिय रहने को कहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!