Uncategorized
दायित्व ग्रहण समारोह 22 को
बयाना।भारत विकास परिषद पूर्ब प्रान्त शाखा बयाना का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन इस महीने की 22 तारीख को वेयर हाउस रोड स्थित अमर पैलेस मैरिज होम में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी परिषद की बरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती रेनु मिश्रा ने दी।उन्होंने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि उप जिला कलक्टर दीपक मित्तल होंगे।मुख्य वक्ता आदित्य भारद्वाज प्रांतीय संगठन सचिव, देवेन्द्र शर्मा (प्रांतीय गतिविधि संयोजक- सेवा) होंगे।कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।




