*ओडिशा से रायपुर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार।*
*ओडिशा से रायपुर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार।*

*ओडिशा से रायपुर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार।*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट पेपर
*10.140 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा ,कीमत 5 लाख 7000 रूपये जप्त।*
*अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोसा. एवं 03 नग मोबाईल सहित कुल 06 लाख 29 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।*
*नुआपाड़ा (उड़ीसा) से लाकर रायपुर(छत्तीसगढ़) में छोटी-छोटी मात्रा या पुड़िया बनाकर स्थानीय ग्राहकों को खपाने की थी योजना।*
*छत्तीसगढ़ में खपाने के पहले ही गांजा तस्कर को महासमुंद पुलिस ने पकड़ा।*
*सटीक सूचना, त्वरित कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*
*माह जनवरी से अब-तक के दर्ज 100 प्रकरण में कुल 7085.051 किलो (64 क्वि. 57 किलो) गांजा जब्त कीमत लगभग 35 करोड़, 32 लाख, 44 हजार 950 रुपये।*
*गांजा के प्रकरण में माह जनवरी से अब तक 247 आरोपी गिरफ्तार जिसमे छ.ग. के 59 व 188 अन्य राज्यों से।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ की तरफ एक मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम टेमरी जांच नाका के पास घेराबंदी की। संदेही बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सी.जी. 04 पी. एस. 2132 में को रोककर जब पूछताछ की गई। वाहन सवार ने अपना-अपना नाम सत्यम तिवारी पिता मिथलेष उम्र 25 साल निवासी रिंग रोड नंबर 01 काली मंदिर के सामने कुषालपुर रायपुर एवं आयुष उपाध्याय उर्फ शिवल पिता संतोष उपाध्याय उम्र 26 साल निवासी वार्ड 69 महादेव घाट रायपुर का रहने वाला बताया। पूछताछ में आरोपियों ने युवकों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की, वे इस गांजे को नुआपाड़ा (ओडिशा) से खरीदकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 82/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- सत्यम तिवारी पिता मिथलेश उम्र 25 साल निवासी रिंग रोड नंबर 01 काली मंदिर के सामने कुशालपुर रायपुर
02- आयुष उपाध्याय उर्फ शिवल पिता संतोष उपाध्याय उम्र 26 साल निवासी वार्ड 69 महादेव घाट रायपुर
*जप्त संपत्ति-*
01- 10.140 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 5,07,000 नरू.
02- मोसा. क्रमांक सी.जी. 04 पी. एस. 2132 किमती 50,000 रू.
03- 03 नग मोबाईल किमती 72,000 रू.
*कुल जुमला 06 लाख 29 हजार रूपये कि संपत्ति जप्त किया गया है।*
