—
संवाददाता संगीता सिंह (राजनांदगांव)
*बेमेतरा मामला: सीएम सचिवालय ने लिया संज्ञान, कमिश्नर करेंगे जांच, तीन अफसरों को नोटिस*
*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने व्यवस्था को लेकर जताई थी नाराजगी, मुख्यमंत्री ने बारिश को बताया वजह*
बेमेतरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था के मामले में सीएम सचिवालय ने संज्ञान ले लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजदूगी में हुए कार्यक्रम में अव्यवस्था की जांच कमिश्नर करेंगे। मामले में तीन अफसरों को नोटिस भी जारी किया गया है। इनमें स्वागत व्यवस्था, प्रोटोकॉल और पंडाल की व्यवस्था संभालने वाले अफसरों से जवाब मांगा गया है।
*डॉ. रमन सिंह ने जताई थी नाराजगी*
31 मई को बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गुस्सा खुलकर सामने आया था। डॉ. रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारी नहीं की गई।
*मुख्यमंत्री ने बारिश को बताया वजह*
डॉ. रमन सिंह की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, कार्यक्रम में 23 जोड़ों का विवाह संपन्न होना था, लेकिन अचानक तेज बारिश के कारण सारी व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। समय कम होने के कारण उनके निर्देश पर कार्यक्रम को पुराने विश्राम गृह के सभा कक्ष में स्थानांतरित किया गया।
*सीएम सचिवालय ने दिए जांच के आदेश*
सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बेमेतरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था की जांच कमिश्नर करेंगे। श्री साय ने कहा कि उन्होंने कमिश्नर को जांच के लिए कहा है। सीएम सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए तीन अफसरों को नोटिस जारी किया है।
*क्या है पूरा मामला*
31 मई को बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन था। तेज बारिश के कारण पंडाल में अव्यवस्था फैल गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मौके पर ही नाराजगी जताई थी। अब सीएम सचिवालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
—

