Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा मैच

अपडेट देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा मैच अपडेट देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा मैच अपडेट देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने के साथ-साथ तकनीकी सहायता भी प्रदान करता था।

साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू शंकरनगर क्षेत्र में एक युवक अपने घर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के लिए आईडी बनाकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी आदर्श कुमार केशरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बी.टेक इंजीनियर है और दिल्ली की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। वर्ष 2025 में वह अपने साथियों के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा और विन बीग प्रो नामक प्लेटफॉर्म के तकनीकी संचालन का कार्य करने लगा। इसके बदले उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने ऐसी विशेष वेबसाइट विकसित की थी, जिसमें क्रिकेट मैच की जानकारी टीवी प्रसारण से लगभग पांच सेकेंड पहले उपलब्ध हो जाती थी। इस तकनीक का उपयोग कर सट्टेबाज बॉल-टू-बॉल सट्टेबाजी में अनुचित लाभ हासिल करते थे। गिरोह विभिन्न शहरों के सटोरियों को आईडी उपलब्ध कराता था तथा पुलिस से बचने के लिए वेबसाइट, यूजर आईडी और पासवर्ड लगातार बदलता रहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग एस-23 और एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!