सिद्धार्थनगर, 11 जून। थाना पथरा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
सिद्धार्थनगर, 11 जून। थाना पथरा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पथरा बाजार पुलिस को यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पथरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2026, धारा 115(2), 351(3), 352, 103(1), 191(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नीलेश पांडेय पुत्र सूर्यनाथ पांडेय निवासी ग्राम बनगवा पड़ाइन, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव के बाहर स्थित पोखरे के पास से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, कांस्टेबल सुदामा यादव, रिजर्व कांस्टेबल बृजेश चौधरी तथा महिला कांस्टेबल नेहा सिंह शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।




