Uncategorized

भगवान महेश की भक्ति में सराबोर होगा माहेश्वरी समाज, कल से शुरू होंगे तीन दिवसीय आयोजन

 

Oplus_131072

कांटाफोड़ – अपने गौरवशाली इतिहास, धार्मिक परंपराओं एवं सामाजिक संस्कारों के लिए विख्यात माहेश्वरी समाज कांटाफोड़ अपने आराध्य देव भगवान महेश के प्राकट्य उत्सव महेश नवमी को इस वर्ष भी पूरे श्रद्धाभाव, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग में उत्साह और उमंग का वातावरण है तथा आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महोत्सव के प्रथम एवं द्वितीय दिवस बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, मनोरंजक गतिविधियां, हाउजी, महा तंबोला एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के वार्षिक शुल्क संग्रह एवं आपसी मेल-मिलाप के कार्यक्रम भी होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता, पारिवारिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी।
महेश नवमी के पावन पर्व 23 जून को प्रातःकाल भगवान महेश का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं विशेष पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें माहेश्वरी समाज के महिला, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भगवान महेश के जयघोष के साथ नगर में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देंगे।
महेश नवमी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि माहेश्वरी समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कार, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। समाज ने सभी समाजबंधुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!