Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

दो सौ एक गेहूँ के कट्टों को भिजवाया अपनाघर आश्रम

 

बयाना।सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सामाजिक संस्था अपना घर सेवा समिति बयाना ने बुधवार को शिवगंज मंडी बयाना से 201 गेहूं के कट्टों को अपना घर आश्रम भरतपुर में आवासरत प्रभु ज्ञान की सेवा हेतु भिजवाया।
स्थानीय समाज सेवी एवं व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल एवं बयाना समिति के संरक्षक एडवोकेट बनवारी लाल हरजाई ने सेवारथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीता है वही सच्चे अर्थों में जीवन का उद्देश्य प्राप्त करता है| पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर जन सहयोग से एकत्रित अन्न प्रकल्प में शिवगंज मंडी बयाना की सभी फर्मो ,रीको स्टोन फर्मो,स्थानीय व्यापारी,समाजसेवियों,भामाशाहों,स्थानीय स्वयंसेवकों एवं
सेवा साथी महिला पुरुषों ने इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।. संरक्षक अनिल जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा अगर आपके माध्यम से किसी की सेवा होती है तो आप अपने आप को सौभाग्यशाली समझिए क्योंकि जिसकी आपने सेवा की है उसने आप पर कृपा की है जिसके माध्यम से आपको सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।अपनाघर से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ कुमार शास्त्री ने बताया कि सन दो हजार पांच से बयाना में संस्था कार्यरत है।तभी से मातृ संस्था भरतपुर को अन्न प्रकल्प के तहत यह सेवा की जा रही है।समय समय पर बयाना के सेवाभावी जन आश्रम में आयोजित आयोजनों में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाते हैं।
इस अवसर पुरुष इकाई अध्यक्ष योगेश सर्राफ, सतीश अवस्थी, मनोज अग्रवाल एवं स्थानीय व्यवसायी सतीश,रिंकू कपूरान,अशोक ,मोहित एवं गौरव नावली,कैलाश, सुनील बंसल, अमित बंसल,एवं महिला इकाई सदस्य बबीता जैन एवं इत्यादि स्थानीय नागरिक उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!