Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सीएमओ की पैनी नजर,चिकित्सा इकाइयों का किया औचक निरीक्षण 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी ने विकासखंड बड़ागांव एवं चिरगांव की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय से उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पारीछा में सीएचओ अंकुर दीमान द्वारा संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। जबकि पल्स पोलियो अभियान की टीमों का निरीक्षण कर घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के कार्य का जायजा लिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन सहित अधिकांश स्टाफ उपस्थित मिला,जबकि अनुपस्थित पाई गई स्टाफ नर्स एवं लैब सहायक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव में डॉ. रविंद्र सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिले। चिकित्सालय की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। परिसर में सामान्य कचरा निस्तारण हेतु डस्टबिन की कमी को देखते हुए नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। समयबद्ध उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन एवं मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना सभी स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह,डॉ. रामानंद,डॉ. राजेश सिंह, डब्ल्यूएचओ से डॉ.जूही,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नवल किशोर एवं फार्मासिस्ट जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!