Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। जनपद में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी द्वारा विकासखंड बंगरा की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता,आयुष्मान कार्ड निर्माण,एचपीवी टीकाकरण,संस्थागत प्रसव एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। पीएचसी सरकार व कटेरा में आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया गया। पात्र लाभार्थियों के अधिकाधिक आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पूरी ने अनुपस्थित लैब टेक्नीशियन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएचसी बंगरा में इमरजेंसी सेवाओं,प्रसव कक्ष एवं कोल्ड चेन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। दवाओं की उचित लेबलिंग एवं उपलब्ध औषधियों की अद्यतन सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष बल दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पूरी ने कहा कि आरोग्य मेले केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसामान्य को स्वास्थ्य योजनाओं,टीकाकरण, आयुष्मान भारत और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रभावी मंच हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!