Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

आज देवांश तिवारी ने जीवन के एक नए पड़ाव में रखा कदम, मनाया अपना 18वां जन्मदिन

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। आज का दिन बुन्देलखण्ड के सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित कृष्ण बिहारी तिवारी टिंकू महाराज भरसूडा वाले कोटरा के बेटे देवांश तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी के जीवन में विशेष उत्साह और नई उमंग लेकर आया है। आज देवांश तिवारी ने अपने जीवन के 18 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और युवावस्था की देहरी पर कदम रखा है। 18वां जन्मदिन किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक मील का पत्थर माना जाता है,जो स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

आयुष त्रिपाठी पत्रकार ने उनके जन्मदिन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “हम देवांश तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी के उज्ज्वल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि अपनी नई यात्रा में वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और समाज में एक जिम्मेदारीपूर्ण नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।”

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!