Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

श्री राधा रानी का बयाना में देर रात तक गूजा नाम संकीर्तन

बयाना। राजवाड़ी मन्दिर बगीची स्थित मंगलवार रात भक्ति और संगीत की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठी। रुदावल से आए राधा-रानी भक्त मंडल संस्था के भजन गायको ने राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल भक्ति में हो गया। सुरमयी भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और थिरकते नजर आए। राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि यह संस्था भक्ति की अनूठी मिसाल बनकर बिना पैसा लिया घर-घर राधा-नाम का जाप कर रही है संस्था ने अपने स्वयं के साउंड सिस्टम के साथ लोगों के घरों में जाकर निस्वार्थ भाव से राधा-नाम की अलग जगाई है। इस संस्था ने जिला एंव प्रदेश में 250 घरों मे एवं बयाना में 10 बार से अधिक राधा-नाम का संकीर्तन कर चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण पूजा-अर्चना के साथ हुई इसके बाद भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर राधे-राधे के जयकारों से देर रात तक गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राधा रानी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एंव प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर अतेंद्र शर्मा, राजू भारद्वाज, सुरेन्द्र जांगिड़, पंकज कटारा, चंद्रप्रकाश झालानी,प्रफुल्ल झालानी,विनोद गनेशिया, धीरज (गोलू) जांगिड़, धर्मेन्द्र राजपूत, अनुपम शर्मा, मुकेश सिंघल, वीरेंद्र, गोविन्द, मनीष सिंघल, धर्मेश शर्मा, जीतू खेड़ा ठाकुर, हेमंत मंगल, मोहन इंदोलिया, विवेक कुमार, जगदीश डाबर, राजेंद्र लोहिया, नरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा,समाजसेवी पूनम झालानी, भावना गुप्ता,महिमा झालानी,प्रीति मंगल, कविता तिवारी, अर्चना गर्ग, टीना शर्मा, कुसुम सोनी, मनीषा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!