Uncategorized

SDM की गाड़ी ने कुचला, किसान की आंतें बाहरः

पैर के टुकड़े हुए; प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोटें, पेट फटने से तड़प-तड़पकर मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राजगढ़-ब्यावरा हाईवे पर SDM लिखी बोलेरो ने किसान को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि किसान का पेट फट गया, आंतें बाहर आ गईं। एक पैर टूटकर पेट पर आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया।कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बांसखेड़ी गांव निवासी किसान मांगीलाल तंवर (28) के रूप में की गई है। बाइक सड़क पर दूर मिली है। लाश की स्थिति बहुत खराब थी। सड़क पर खून के छीटें थे। किसान की हड्डियां चकनाचूर हो गईं।मृतक के परिजन ने बताया- मांगीलाल तंवर सोमवार सुबह अपनी मक्का की फसल के लिए कीटनाशक दवा खरीदने बाइक से ब्यावरा गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर लक्ष्मणपुरा जोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कुचलते हुए निकल गई बोलेरो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बोलेरो का टायर किसान के शरीर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनका पेट फट गया, आंतें बाहर आ गईं। एक पैर टूटकर पेट पर आ गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा।

परिजन का दावा- बोलेरो के आगे लिखा था ‘SDM‘

मृतक के साले ने बताया कि जिस बोलेरो ने टक्कर मारी, उसके आगे ‘SDM’ लिखा हुआ था। इसके बाद वह बताए गए समय के अनुसार ब्यावरा टोल प्लाजा पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक बोलेरो दिखाई दी, जिसके आगे ‘SDM’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने उस वाहन की तस्वीर भी निकलवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!