Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि गांधी चौराहा पर मोमबत्ती जलाकर किया नमन, मृतक छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ सहायता देने की मांग

कांटाफोड़ -केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की जीत बताते हुए नगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कांटाफोड़ में विजय मार्च निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा से हुई, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद गांधी चौराहा से विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के न्याय और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत भाटिया, लोहारदा नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सारडा, एवं युवक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और उनके समर्थन में लगातार संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत है। साथ ही सरकार से मांग की गई कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया, मुकेश राठौर, मंडलम अध्यक्ष मनोज तापड़िया, श्री निवास तिवारी ,अभिषेक जोशी, देवेंद्र पटेल, नितिन जोनवाल, किरण रत्नपारखी, ललित सोनी, शिव बिंजवा, रामेश्वर शर्मा, संदीप वर्मा, द्वारका शारडा, नवाब कमानी, सलमान शाह, दीपक राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!