Uncategorized

हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

भरतपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से संस्थान परिवार ऑनलाइन माध्यम से जुड़ा। कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में एक साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश दिया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री ने सभी से हरियाली अमावस्या, गोवर्धन पूजा एवं पर्यावरण दिवस जैसे अवसरों के साथ-साथ जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर भी पौधरोपण करने का आह्वान किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. विजय वीर सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में हरियाली अमावस्या प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा उसके संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्थान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। संस्थान परिवार ने पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत यादव तथा तकनीकी अधिकारी श्री रामचन्द्र मीना ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!