Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

“त्रिवेणी पौधों की पूजा-अर्चना कर पौध रोपण का किया श्रीगणेश”

हरा-भरा कालापीपल थाना के अंतर्गत 206 पौधे एसपी श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की उपस्थिति में थाने परिसर में वृक्षारोपण किया..।

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में कालापीपल थाना परिसर में 206 पौधेरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ,कार्यक्रम का उद्देश्य थाना परिसर सहित आस-पास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाना और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना इस अवसर पर एसपी श्रीमती प्रियंका शुक्ला,शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख और क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर उनकी देख-भाल करने का संकल्प लिया “थाना प्रभारी रवि भंडारी ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव हैं”

“हरा-भरा कालापीपल” की दिशा में 206 वृक्षों का यह अभियान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देता है,अब जरूरत इस बात की है कि लगाए गए पौधों की नियमित देख-भाल और सुरक्षा सुनिश्चित हो,ताकि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर वास्तव में हरियाली में बदले..।

“नन्हे हाथों से पौधारोपण बना आकर्षण का केंद्र,हरा-भरा कालापीपल थाना दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल खासा भावुक और प्रेरणादायक हो गया,जब एक नन्हे से बच्चे ने अपने हाथों से पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चे के मासूम हाथों से किया गया यह पौधारोपण कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!