Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

साइबर पुलिस का कमाल

150 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, 37.50 लाख के फोन असली मालिकों को लौटाए

 साइबर पुलिस का कमाल, 150 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, 37.50 लाख के फोन असली मालिकों को लौटाए

संवाददाता :- संगीता सिंह राजनांदगांव

रायगढ़। रायगढ़ साइबर पुलिस ने तकनीक आधारित कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीनों में गुम और चोरी हुए 150 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर पुलिस टीम की मौजूदगी में मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए।
मोबाइलों की तलाश के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल का लगातार उपयोग किया जा रहा है। मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज होने के बाद उसका IMEI नंबर सिस्टम में दर्ज कर उसे ब्लॉक किया जाता है। इसके बाद साइबर पुलिस तकनीकी निगरानी के जरिए मोबाइल की गतिविधियों पर नजर रखती है। गुम मोबाइल में जब कोई दूसरी सिम डालकर उसका इस्तेमाल करता है, तो नेटवर्क से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस मोबाइल की लोकेशन और उपयोगकर्ता तक पहुंचती है। इसी प्रक्रिया से रायगढ़ के अलावा बिहार, कोलकाता, कोरबा, जांजगीर सहित धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। साइबर डीएसपी शिखर मरावी के पर्यवेक्षण और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मोबाइल वापस मिलने पर कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि किसी को गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें, बल्कि नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि दूसरे के गुम या चोरी हुए मोबाइल का अनधिकृत उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!