Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

डीएम ने प्रदेश व जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत आमजन मानस को नदी,तालाब एवं बांधों के करीब न जाने की दी सलाह 

गांव में नदी बहाव में आने वाले जहरीले जीव जंतुओं की जानकारी तत्काल जिला मुख्यालय और वन विभाग को दें 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

नदी किनारे गांवों में ग्राम प्रधान मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को नदी किनारे व टापू पर ना जाने की दें सलाह- जिलाधिकारी

 प्रातः 27अगस्त को छोड़ा गया राजघाट बाँध से 54748 क्यूसेक व माताटीला बाँध 46557 क्यूसेक पानी, जलभराव पर जिला प्रशासन की सतत् दृष्टि

लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के ढुकुवां,पारीछा, पहाड़ी, लहचूरा बांधों से भी लगातार छोड़ जा रहा पानी 

नदी किनारे बसे गांव में ग्राम प्रधान, निगरानी समितियां, लेखपाल व सचिव अलर्ट मोड पर रहें, पल-पल की जानकारी प्रशासन को देना सुनिश्चित करें

नदी-नाले में तेज बहाव के कारण रिपटे के ऊपर पानी आने पर ग्रामीण जन आवागमन ना करें, अन्य को भी न करने दें 

झांसी। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद एवं प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण क्षेत्र कि नदी नाले उफान पर हैं और जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को स्थिति पर सतत दृष्टि बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के समस्त आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सहित जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण नदियां उफान पर हैं, इसके दृष्टिगत नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीण किसी भी दशा में नदी के मध्य टापू पर ना जाएं और ना ही नदी के किनारे किसी भी तरह की गतिविधि करें।उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी सुरक्षित रहें और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दें। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि 27 अगस्त को प्रातः राजघाट बाँध ललितपुर से 54748 क्यूसेक एंव माताटीला बांध से लगभग 46557 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण और पानी छोड़े जाने की संभावना है। पानी छोड़े जाने के कारण कई गांव प्रभावित होने की भी संभावना पर उन्होंने नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की हिदायत दी।उन्होंने ऐसे गांव जो नदी किनारे हैं और पानी छोड़े जाने की स्थिति में प्रभावित होने वाले हैं, वहां के ग्राम प्रधान, ग्राम निगरानी समिति, लेखपाल, सचिव सहित अन्य सभी को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग पूर्ण सतर्क रहते हुए नदी के बढ़ते जल स्तर पर सतत् दृष्टि बनाए रखें और लगातार जानकारी देते रहे। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नदी के तट के किनारे कोई गो-आश्रय स्थल है तो वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि पशु हानि और जन हानि किसी भी दशा में ना हो इसे अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नदी किनारे गांव में गोताखोर तथा नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि वक्त रहते लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। रिपटे पर यदि पानी का बहाव बहुत तेज है तो सड़क पार करने से बचें और दूसरों को भी बचाएं और ऐसे गांव की जानकारी तत्काल मुख्यालय पर उपलब्ध कराएं।  जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि माताटीला से आज 46557 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और छोड़े जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मातातीला से छोड़े गए पानी को दृष्टिगत रखते हुए सुकुवां-ढुकुवां बांध, पारीछा बांध एवं पहाड़ी बांध पर प्रशासन की सतत् दृष्टि बनी हुई है। जनपद में लगातार हो रही बारिश और माताटीला से छोड़े गए पानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई समस्या हो तो तत्काल कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केंद्र के कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 0510-2371199,2371100 पर तत्काल सूचना दें। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बेतवा श्री बृजेश कुमार पोरवाल ने बताया कि जनपद तथा प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के सभी बाँध लगभग जल भराव से प्रभावित है सुरक्षा की दृष्टिगत बांधों से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता बेतवा ने बताया कि 27अगस्त को ढुकुवां बांध से 47614 क्यूसेक, पारीछा बाँध से 78000 क्यूसेक,पहाड़ी बाँध से 16400 क्यूसेक,लहचूरा बाँध से 18500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सभी बाँधो मैं जल भंडारण पर विभागीय अधिकारियों की सतत दृष्टि बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में बाढ़ और अतिवृष्टि के दृष्टिगत समस्त 40 चौकियों पर कर्मचारी मुस्तैद है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!