बैडिया पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण ठिकाने पर दबिश देकर की कार्यवाही
14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 1400/- रुपये की जप्त कर मौके पर 200 लीटर महुआ लहान नष्ट कीमत लगभग 20,000/- रुपये

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / पुलिस मुख्यालय व पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना बेड़िया पर पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण करने वाले आरोपी के विरुध्द कार्यवाही की गई है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 14.03.2026 को थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पीपरीखेडा का रहने वाला पुनालाल अपने खेत के पास अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुँच झाड़ियों की आड़ लेकर देखा तो, पुनालाल मुखबिर के बताए अनुसार अपने खेत के पास शराब बनाने के उपकरण लगाकर अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा ।
पुलिस टीम के द्वारा से मौके पर से कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 1400/- रुपये व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमत लगभग 600/- रुपये को जप्त एवं लगभग 200 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 20,000/- रुपये को मौके पर नष्ट किया गया जाकर थाना बेड़िया पर आरोपी पुनालाल पिता इंदरसिंग कनासे उम्र 34 वर्ष निवासी पीपरीखेडा के विरुद्ध थाना बैडिया पर अपराध क्रमांक 63/26 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में उनि दिनेश भगोरे, प्रआर.31 अनिल परिहार , आर.887 लोकेन्द्र गुर्जर,आर.857 देवीसिंह चौहान ,आर.336 दुलेसिंह चौहान का विशेष योगदान रहा ।



