दो दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 29 से।

सनावद–जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 30 मार्च सोमवार को नगर में विराजित आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं पट्टाचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की इस अवसर 2 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन पोरवाड़ दिगंबर समाज के नवीन परिसर जैन परिसर में आयोजित किए जायेगे जिसके अंतर्गत 29 मार्च रविवार को रात्रि 8 बजे से जैन परिसर मे स्थानीय भजन मंडलियों की भजन संध्या एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बोलियों के माध्यम से बालक वर्धमान का पात्र चयन किया जायेगे।
अगले दिन 30 मार्च को मुख्य दिवस पर प्रातः 7.30 श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकलेगी जिसमें उज्जैन के बेड,भगवान महावीर स्वामी की चलित झाकी जुलूस का विशेष आकर्षण रहेगी। जुलूस समाप्ति के पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भव्य पंचामृत अभिषेक व रात्री में बालक वर्द्धमान की शोभा यात्रा व पालना झुलाने का कार्यक्रम दिगम्बर जैन परिसर पर आयोजित किये जायेंगे । भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक समिति के संयोजक वैभव सराफ, विशाल चौधरी, कुणाल जैन, आशीष जैन ने सभी समाजजनों से सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागीता दर्ज करवाने की अपील की है।
इसी क्रम में चांदनपुर महावीर स्वामी मंडल विधान रचाया गया।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में नगर में विराजमान द्वय आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं पट्टाचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रियकारणी महिला मंडल के द्वारा मुनि श्री हितेंद्र सागर जी महाराज द्वारा रचित चांदनपुर महावीर विधान रचाया गया जिसमें 36 अर्घ्य समर्पित किए गए ।
इसी क्रम में रात्रि में वर्धमान (एसोसिएशन) चौक में जैन युवा संघ परिवार के द्वारा एक शाम भगवान महावीर स्वामी ने नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।



